उबटन लगाइए और मोटापा दूर भगाइए !

क्या आप जानते हैं आयुर्वेदिक ग्रंथो के अनुसार उबटन लगाना स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है | उबटन लगाने से शरीर में संचित चर्बी गलती है , शरीर दृढ बनता है और साथ ही त्वचा की चमक बढती है |
मेदोहर उबटन बनाने कि विधि :
हरण की छाल , आम की छाल , नीम के पत्ते , लोध्र वृक्ष की छाल और अनार की छाल को समान मात्रा में लेके बारीक पीस लें और फिर इस चूर्ण को दूध या पानी में मिलकर इसका लेप शरीर पे लगाइए |
लाभ :
इस उबटन से शरीर की मालिश करने पर रक्त का संचार बढ़ जाता है | जिससे शरीर में संचित चर्बी गलती है और मेल या गर्मी के कारण होनेवाले फुन्सिया भी नही निकलतीं | 
Oldest